शिक्षा

राजकीय महाविद्यालय सोलन के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का आयोजन

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजकीय महाविद्यालय सोलन के इको क्लब द्वारा छात्रों में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए 22 मई से 5 जून 2024 तक पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े का आयोजन किया गया, जिसका प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर रीटा शर्मा द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पखवाड़े में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से जैविक खाद निर्माण तथा छात्रों द्वारा निर्मित क्यारियों में पौधारोपण के लिए रासायनिक खाद की जगह उसका उपयोग, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत घरों में बेकार पड़ी चीजों से गमला निर्माण व उनमें पौधारोपण, क्यारियों में सदाबहार पौधारोपण, जैविक खाद तैयार करने हेतु कार्यशाला इत्यादि का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को जंगलों में लग रही आग के कारण, प्रभाव और रोकथाम के प्रति भी जागरूक किया गया तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आवाहन किया गया ताकि हम अपने जंगलों को आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित रख सके| गमला निर्माण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्या ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया तथा इस पखवाड़े के सफल बनाने एवं छात्रों के उचित मार्गदर्शन के लिए इको क्लब की संयोजक प्रोफेसर निवेदिता पाठक, डॉ एन आर कश्यप, डॉ पी पी नेगी, डॉ मंजू ठाकुर, डॉ तन्वी कपूर की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

6 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

24 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago