मुख्य समाचार

22 जून को देवता शिरगुल महाराज की जातर चूड़धार होगी रवाना

राजगढ़ (ब्यूरो रिपोर्ट),

राजगढ़ क्षेत्र के इष्ट देवता शिरगुल महाराज की जातर पवित्र स्थान के लिए 22 जून, शनिवार को चूड़धार जाएगी । ये जातर सुबह 10 बजे शाया स्थित शिरगुल जन्मस्थली मंदिर से निकलेगी । प्राचीन परंपरा के अनुसार हर तीसरे वर्ष ये जातर शाया से देवस्नान हेतु चूड़धार जाती है । इस जातर में देवता के पुजारी, देवे, घनिते, कार कारिंदे, शावगी और नौ तबीन के लोग शामिल होंगे । यह जातर पारंपरिक रूप से गाजे बाजे के साथ धूम धाम से निकलेगी । ये जानकारी मीडिया को शिरगुल देवता के देव कार्य प्रमुख निवेश ठाकुर दी । निवेश ठाकुर ने बताया कि 22 जून शनिवार को शाया से निकलकर ये जातर बांगा पानी नामक स्थान पर विश्राम करेगी । अगले दिन रविवार को शिरगुल महाराज चूढधार पहुंचकर स्नान करेंगे और उस रात उनका रात्रि विश्राम पाछले मोड़ पर होगा । 24 जून सोमवार को महाराज अपने जन्मस्थान शाया वापिस पहुंचेंगे । निवेश ठाकुर के अतिरिक्त भाग सिंह ठाकुर, पृथ्वीराज ठाकुर और यशवंत ठाकुर ने सभी नौ तबीन के लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में जातर में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने और शिरगुल महाराज का आशीर्वाद ग्रहण करें । इसके अतिरिक्त जातर के दौरान अपने कारीभारी को भी अदा करें । 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago