अपराध /दुर्घटना

जोगिंदर नगर के एप्रोच रोड के पास स्कूल बस व ट्राले की जोरदार भिड़ंत

बस चालक सहित स्कूली बच्चे घायल, जोगिंदर नगर अस्पताल में उपचारधीन

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी जिला के जोगिंदर नगर में निजी स्कूल बस व ट्राले के बीच जोरदार भिड़ंत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस स्कूली बच्चों से भरी थी और बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस घटना में बस चालक को गंभीर व स्कूली बच्चे को हल्की-फुल्की छोटे आई हैं। घटना के उपरांत सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंडी पठानकोट हाईवे पर मंगलवार सुबह निजी स्कूल की बस जोगिंदर नगर से मंडी की ओर जा रही थी। तभी अचानक जोगिंदर नगर के एप्रोच रोड के पास मोड़ काटते हुए यह बस सामने से आ रहे से ट्राला से टकरा जाती है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की बस बच्चों से भरी थी, जिसमें 30 के करीब बच्चे सवार थे। घटना की सूचना मिलने के उपरांत 108 एम्बुलेंस मौके पहुंचती है। सभी घायल बच्चों व चालक को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल जोगिंदर लाया गया हैं, जहां इनका प्राथमिक उपचार जारी है। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घायल बच्चों व बस चालक का जोगिंदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

8 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago