मुख्य समाचार

शिमला : जिला में स्वीप गतिविधियों का आयोजन मतदान बढ़ाने के लिए

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

लोकसभा चुनाव 2024 में बुजुर्गों, महिलाओं तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत आज इंडोर स्टेडियम रोहडू में खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। खेल गतिविधि के माध्यम से युवक-युवतियों ने 1 जून, 2024 को आवश्यक रूप से मतदान करने का संदेश दिया। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से सभी स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को चुनाव संबंधी शपथ दिवलाई जा रही है। इसी कड़ी में आज ठियोग खण्ड की ग्राम पंचायत भराना, टियाली, बनी, बागड़ी, मुंडू, रौनी मतियाना, धगाली, घूंड, बगैन, सरैन, देहना, धर्मपुर, मखड़ोल, बराड़ा, सतोग, नहोल, मतियाना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैस, मजार, चियोग, सैंज, कलजार मतियाना, शड़ी मतियाना में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, नारकंडा खण्ड की ग्राम पंचायत बराड़ी, कुमारसैन, मनासु, कोटगढ़, मैलन, भूटी, जार, युवक मण्डल शलोटा, जुब्बल खण्ड की ग्राम पंचायत नकराड़ी, सरोट, कोटखाई, छौहारा खण्ड की ग्राम पंचायत टोडसा, खशधार, जांगला, रनोल, रोहडू खण्ड की ग्राम पंचायत भमनोली, हंसटाड़ी, रामपुर खण्ड के शिकारी काली ग्राम संगठन डंसा, भीमा काली ग्राम संगठन सराहं तथा ननखड़ी खण्ड की ग्राम पंचायत खोलीघाट व करांगला में बच्चों, युवकों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को शपथ दिलाई गई

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

8 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago