मुख्य समाचार

कांगर-धरयार स्कूल की पारुल को 12वीं तक मिलेगी स्कॉलरशिप

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता)

सरांहा शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगर धारयर की नौवीं कक्षा की छात्रा पारुल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की इस बेटी का चयन नेशनल कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के तहत हुआ है। राज्यस्तरीय परीक्षा के हर चरण को पार कर पारुल ने यह सफलता पाई है। इस होनहार को 12वीं तक हर माह 1000 की स्कॉलरशिप मिलेगी।

राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि धरयार निवासी देश राज व सुमन देवी की बेटी है जो पढ़ाई को लेकर गंभीर है। 26 नवंबर 2023 को पारुल ने एससीआरटी के माध्यम से ली गई NMMSS की राज्यस्तर की परीक्षा में भाग लिया था। एससीआरटी द्वारा कंडक्ट की गई इस परीक्षा में दो टेस्ट हुए थे। पहला मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) जबकि दूसरा स्कोलास्टिक एप्टिट्यूड टेस्ट (SAT)। इसमें परीक्षार्थी को दोनों टेस्ट पास करने होते हैं। पारुल ने अपनी प्रतिभा के दम पर इन दोनों चरणों को पार किया।

एससीआरटी सोलन ने 13 मई को एनएमएमएसएस पेपर के परिणाम घोषित किया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगर-धरयार की छात्रा पारुल का भी चयन हुआ है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार से संबंध रखने वाली इस बेटी से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उधर, स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषम लता व शिक्षकों का मानना है कि आरुषि बहुत ही मेहनती, लगनशील व आज्ञाकारी छात्रा है, सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में एक करोड़ की एलएसडी बरामद, पंजाब का युवक और सिरमौर की युवती गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

14 hours ago

द्राबिल विद्यालय में वार्षिक परीक्षा सुचारु रूप से आयोजित, व्यवस्थाएं संतोषजनक, उड़न दस्ते ने किया निरीक्षण

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…

15 hours ago

दाड़लाघाट में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 1.980 किलो चरस व कार से 935 ग्राम अफीम बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…

17 hours ago

चिट्टे के ओवरडोज से युवको की संदिग्ध मौत, शव के पास मिली सिरिंज

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…

19 hours ago

मोहाली से सिरमौर का युवक गिरफ्तार, हिमाचल में चिट्टे की सप्लाई का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…

22 hours ago

नाहन के कांशीवाला में गश्त के दौरान पुलिस ने नशा करते युवक को दबोचा, सिरिंज और बोतल बरामद

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।  इसी…

2 days ago