मुख्य समाचार

सिरमौर जिला में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास 23 और 24 मई को-सुमित खिमटा

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),

लोकसभा निर्वाचन के लिये सिरमौर जिला में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह पूर्वाभ्यास कार्यक्रम अब 23 मई और 24 मई 2024 को आयोजित किया जायेगा। इन पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में चुनावी डियूटी में तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान हेतु पीठासीन अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों का द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 23 मई 2024 को डा. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में रखा गया है जिसमें प्रातः 10 बजे पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसी स्थान पर दोपहर 2 बजे मतदान अधिकारियों (पीओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्री रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के अधीन द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 24 मई 2024 को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों का द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 23 मई को प्रातः 10 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांहा में आयोजित किया जायेगा। इसी स्थल पर 24 मई प्रातः 10 बजे मतदान अधिकारियों का पूर्वाभ्यास करवाया जायेगा।

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत 23 मई को राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में दो सत्रों में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें प्रातः 10 बजे पीठासीन अधिकारियों और दोपहर 2 बजे सहायक पीठासीन अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया जायेग। इसी प्रकार 24 मई को दो सत्रों मंे मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत 24 मई को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय शिलाई में द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एस.डी.एम. तथा निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago