मुख्य समाचार

रा व मा पा पबियाना में SMC ने थपथपाई अध्यापकों की पीठ

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
कहते हैं कि यदि कोई अच्छा कार्य करे और उस कार्य के लिये शाबाशी भी मिले तो कार्य करने का जज्बा दोगुना हो जाता है। बिल्कुल ऐसा ही एक मामला शिक्षा खंड राजगढ़ में आने वाले रा व मा पा पबियाना में पेश आया। आपको बतां दें की हाल ही में 10वीं तथा 12वीं कक्षा के नतीजों में रा व मा पा के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परिणाम 100% तथा 10वीं कक्षा का परिणाम 95% रहा है। आज विद्यालय प्रबंधन समिति की पूरी टीम ने विद्यालय में आकर जहां सभी अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए मिठाइयां बाँटी, वंही स्कूल में आये बेहतर परिणाम के लिए प्रधानाचार्य राजमन सिंह नेगी व समस्त अधयापकों की भूरी भूरी प्रशंशा की। समिति के अध्यक्ष सुरेंदर ठाकुर ने कहा कि यह पहली बार है जब विद्यालय का ऐसा अच्छा परिणाम आया है। समस्त प्रबंधन समिति ने अध्यापकों से कहा कि हमारा विद्यालय न केवल परीक्षा में बेहतर कर रहा है, बल्कि विद्यालय के माध्यम से होने वाली प्रत्येक गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता करवाकर उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी आप सभी से ऐसे ही परीक्षा परिणामों की उम्मीद रखते है। सुरेंदर ठाकुर ने कहा कि विद्यालय क़ी बेहतरी के लिए समस्त विद्यालय समिति व पूरा समुदाय विद्यालय के साथ है। विदयालय प्रबंधन समिति के इस सहयोगात्मक कार्य के लिए प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की तरफ से सभी अभिभावकों को शुभकामनाएं दी तथा धन्यवाद भी किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago