भरमौर (महिंद्र पटियाल),
चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे सडक मार्ग 154 ए पर रविवार रात्रि 12 बजे के करीब धरवाला के समीप एक बाईक हादसा पेश आया, प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलविंद्र सिंह उर्फ विपिन पुत्र हरिराम गांव ढकोग तहसील भरमौर जिला चंबा उम्र 31 वर्ष जो की रविवार रात्रि अपनी बाईक एचपी 46-3750 पर चंबा की तरफ से ढकोग की तरफ आ रहा था, जो की धरवाला के समीप बाईक के स्कीड होने से रावी नदी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई | स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह जब बाईक को सडक मार्ग पर गिरा हुआ देखा व बाईक की चाबी भी उसके साथ थी, जिसके बाद लोगों ने शव को रावी नदी में तैरता देख गैहरा पुलिस चौकी को सूचित किया व पुलिस तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हुई व शव को अपने कब्जे में लेकर व लोगों के ब्यान कलमबद्ध करने के पश्चात् शव को पोस्टमार्टम के लिए चूड़ी अस्पताल ले जाया गया | थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गैहरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर 174 के तहत कार्रवाई कर घटना के कारणों की तफ्तीश जारी है |
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला: राजधानी शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर के नेतृत्व में एक…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस की एसआईयू टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी…