मुख्य समाचार

मेडिकल कॉलेज नाहन में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस

“हमारी नर्सें। हमारा भविष्य ।देखभाल की आर्थिक शक्ति”
नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हर साल 12 मई को “अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस” पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। नाहन मेडिकल कॉलेज नर्सिंग की अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने बताया कि 12 मई को उन्होंने नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस के जन्म दिवस पर दीप प्रज्वलित कर, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बीमारी से उबरने में जितना बड़ा योगदान दवाइयों का और इलाज का होता हैं, उतना ही सही देखभाल का भी होता है जिसके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी नर्स निभाती है और 24 घंटे मरीज की देखभाल में लगी रहती है। इन्हें सम्मान देने के मकसद से दुनिया भर में हर साल 12 में को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षू नर्सिंग छात्राओं के साथ-साथ मैडम रेखा, मैडम कमलेश भारद्वाज, अर्चना, सुनीता एवं महासचिव रीटा राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

4 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago