मुख्य समाचार

किन्नौर : राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया गया।

किन्नौर(देवकला नेगी/सवांददाता),

किन्नौर जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान मनाया गया। इस दौरान मुख्यातिथि के रुप में नीम छेरिंग, ग्राम पंचायत प्रधान बीरबल लॉक्टस, शशि कांत तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय चांसू के मुख्याध्यापक सुमित कुमार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को शुरू करने से पहले दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठन इंटर हाउस प्रश्ननोत्री प्रतियोगिता, साइंस मॉडल, कविता , एस ऐ राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान साइंस मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें छात्र छात्राओं ने साइंस के अलग अलग मॉडल बना कर, मुख्यातिथि को उसके बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें फिल्मी, पहाड़ी लोक नृत्य तथा किन्नौर लोक नृत्य का आयोजन किया गया। बता दे कि इस प्रतियोगिताओं में प्रथम, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं, एसएमसी प्रधान शंकर देवी तथा एसएमसी के सभी सदस्यों, सहित अभिभावक भी मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago