मुख्य समाचार

शिमला : डीसी, एसपी ने डोडरा क्वार के मतदान केंद्र पंदार को जाने वाले मार्ग का किया निरीक्षण

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गाँधी व अन्य अधिकारियों के साथ जिला शिमला के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा क्वार के मतदान केंद्र पंदार को जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। दूर दर्ज क्षेत्र में स्थित इस मतदान केंद्र पर पहुँचने के लिए लगभग 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। इस मतदान केंद्र में 116 मतदाता पंजीकृत हैं। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की कैसे पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंचेंगी, कहां रुकेगी और मतदान केंद्र में पानी व बिजली की क्या सुविधा रहेगी। अनुपम कश्यप ने कहा कि यह दूर-दराज का क्षेत्र है इसलिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होना जरुरी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी सुविधा भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र पर मतदाताओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए | इसके पश्चात, जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोडरा क्वार के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिसकून में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं जांची और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान वह स्कूल में आयोजित स्वीप गतिविधि में भी शामिल हुए और सभी से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा रंगोली के माध्यम से ‘वोट करेगा रोहड़ू, वोट करेगा डोडरा क्वार’ का सन्देश भी दिया गया। इस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी रोहड़ू विजय वर्धन, उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश कुमार, तहसीलदार निर्वाचन राजेंदर शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

10 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago