मुख्य समाचार

सिरमौर : लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया मजदूरों का घोषणापत्र

ददाहूहेमंतचौहान/सवांददाता)

सीटू जिला सिरमौर का अधिवेशन नाहन में आयोजित किया गया। लोकसभा चुनावों को लेकर सीटू की समझदारी को मजदूरों तक पहुंचाने व मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान को मजबूत करने के लिए इस अधिवेशन का आयोजन किया गया। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार ने अधिवेशन का संचालन करते हुए संगठन की वार्षिक रिपोर्ट रखी अधिवेशन का उद्घाटन सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने किया सीटू राज्य उपाध्यक्ष जगत राम और जिला अध्यक्ष लाल सिंह ने अधिवेशन का समापन किया। उन्होंने वर्तमान समय के राजनीतिक हालात पर विस्तार से बात रखते हुए मजदूरों से मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने व भाजपा को हराने के आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब से पिछले दस साल से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से वह लगातार मजदूरों के अधिकारों पर हमले कर रही है। मोदी सरकार ने मजदूरों के लंबे संघर्षों और कुर्बानियों के बाद हासिल किए गए चबालिस श्रम कानूनों को समाप्त करके इन्हें मजदूर विरोधी व पूंजीपति परस्त चार लेबर कोडों में बदल दिया है। देश के प्राकृतिक व सार्वजनिक संसाधनों को मोदी सरकार द्वारा अपने चंद कॉरपोरेट मित्रों के हवाले किया जा रहा है। लोगों के रोज़मर्रा के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार द्वारा धार्मिक मसलों को ढाल बनाया जा रहा है। । मोदी सरकार की इस तानाशाही के खिलाफ सीटू ने पूरे देश भर में आवाहन किया है कि देश को बांटने वाली मजदूर विरोधी, राष्ट्र विरोधी, जनता विरोधी मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाए। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए मजदूरों का घोषणा पत्र जारी किया गया व लोकसभा चुनावों में भाजपा की मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। अधिवेशन में आंगनवाड़ी वर्कर्ज हेल्परज यूनियन, मिड डे मील वर्करज यूनियन, आशा वर्कर यूनियन, आउटसोर्स यूनियन, इंडस्ट्री यूनियन, मनरेगा , निर्माण मजदूरों ने भाग लिया। अधिवेशन में राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, राज्य उपाध्यक्ष जगत राम, राज्य सचिवालय सदस्य वीना शर्मा , जिला महासचिव आशीश कुमार, जिला अध्यक्ष लाल सिंह,आंगनवाड़ी जिला अध्यक्षा नीलम शर्मा, प्रोजेक्ट पौंटा महासचिव देवकुमारी, अध्यक्षा इंदु तोमर, प्रोजेक्ट नहान अध्य्क्षा शीला ठाकुर, महासचिव सीता तोमर, सन्गड़ाह प्रोजेक्ट महासचिव पिंकी, मिड डे मील अध्यक्ष सुरला अमरनाथ,सरान्ह श्याम दत, जिला सिरमौर मिड डे मील महासचिव निर्मला, उपाध्यक्ष वीरेंदर ठाकुर,आउटसोर्स यूनियन जिला अध्यक्ष रिज़वान, ट्रांसपोर्ट से अजय कुमार, महसचिव शिलाई प्रोजेक्ट चन्दर कला, अध्यक्षा शिलाई शायमा, सरान्ह प्रोजेक्ट से श्यामा, सुनीता, ममता,पोंटा साहिब से अनिता, माया, मिड डे मील नाहन से रिंकू बाला, आदि लोगों ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago