मुख्य समाचार

शिमला : मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 4 से 8 मई, 2024 तक शिमला के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शिमला के विभिन्न स्थानों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, सचिव भाषा, कला एवं संस्कृति राकेश कंवर, सचिव राज्यपाल राजेश शर्मा, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन हरबंस सिंह ब्रासकोन, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक शिमला संजय कुमार गांधी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने सबसे पहले राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास स्थान दी रिट्रीट शिमला में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने जिला प्रशासन को दी रिट्रीट शिमला तथा आसपास वाले क्षेत्र में जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान वह गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में भी शिरकत करेंगी। इसी दौरान वह शिमला में रिज एवं मॉल रोड पर भ्रमण भी करेंगी। मुख्य सचिव ने इस दौरान गेयटी थियेटर, रिज एवं मॉल में सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इसके उपरांत सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संकट मोचन मंदिर एवं तारा देवी मंदिर में तैयारियों के संबंध में  जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान दोनों मंदिरों में आ कर पूजा अर्चना करेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मंदिरों में की जाने वाली तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रबोध सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रपति के विभिन्न जगहों के भ्रमण के दौरान उन्हें वहां के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया जायेगा, जिसमे रिज, गेयटी थियेटर, तारा देवी माता मंदिर एवं जाखू तथा संकट मोचन मंदिर का इतिहास शामिल रहेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सभी सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि इस दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि राष्ट्रपति का शिमला दौरा सफल रूप से सम्पन्न हो सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago