मुख्य समाचार

शिमला : सनेल में मलबे की चपेट में आया एक वाहन, दो लोगों की हुई दुखद मृत्यु

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा के समीप जुब्बल उपमंडल के तहत सनेल में एक दुखद हादसा पेश आया जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर दोपहर 12:10 के करीब भारी मलबा सड़क पर आ गया, जिसकी चपेट में आने के कारण दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई। उपमंडल दंडाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वह स्वयं, तहसीलदार जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी रोहड़ू रविंदर नेगी,एसएचओ जुब्बल चेतन चौहान, होम गार्ड के जवान, डॉक्टरों की टीम एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुँच गए थे। इसके अतिरिक्त, मौके की नजाकत को देखते हुए 05 एम्बुलेंस और फायर टेंडर की मौके पर बुलाए गए थे। उन्होंने बताया कि अचानक हुए भारी भूसखलन की चपेट में एक गाड़ी बोलेरो नंबर HP10B 2308 आ गयी जिसके कारण सतीश कुमार गाँव धारा तहसील रोहड़ू और बिशम्बर शर्मा गाँव पलकन तहसील रोहड़ू की मौक़े पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवारजनों को फौरी राहत के रूप में 15000-15000 रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ देर के लिए बाधित हुआ था जिसे बाद में यातायात के लिए खोल दिया गया। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago