मुख्य समाचार

सिरमौर : मनीष ठाकुर की कांग्रेस में वापसी से पछाद युवा कांग्रेस में खुशी की लहर

राजगढ़(निशेष शर्मा /संवाददाता),

पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल और जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र जालटा ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा, कि युवा कांग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे, मनीष ठाकुर की वापसी से प्रदेश कांग्रेस पार्टी और प्रदेश युवा कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनावों में लाभ प्राप्त होगा | मनीष भगनाल ने कहा कि वह मनीष ठाकुर की वापसी के लिए प्रदेश नेतृत्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु , प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और तमाम नेताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इसमें अपनी भूमिका निभाई है | उल्लेखनीय है कि मनीष ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के करीबी माने जाते हैं ,और उन्होंने बीते दिन राजगढ़ में मुख्यमंत्री की रैली में सैकड़ो युवा साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था |इस उपलक्ष पर कमल रपटा,अरुण ठाकुर, विक्रम ठाकुर, प्रेम सागर, मनीष ठाकुर,विकास ठाकुर, चंद्रमोहन शर्मा,कृष ठाकुर ,अजय ठाकुर,सतीश भाजटा,अमित तोमर,शुभम, अभिषेक, अभिनीत,निहित,अनिल,अरुण,अभय,राहुल, प्रमोद,अनुज,कृष्ण इत्यादि सभी युवाओं ने मनीष ठाकुर का कांग्रेस पार्टी में आने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

6 minutes ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

3 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

3 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

3 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

4 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

4 hours ago