मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र का राजगढ़ दोरा रहा पूरी तरह फ्लॉप – पच्छाद भाजपा

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी पच्छाद मंडल के अध्यक्ष नरेंद्र गोसाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप ठाकुर,जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्षा सरोज शर्मा , मंडल उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, नरेश कौशल, महामंत्री अरुण चौहान, अनूप शर्मा, सुरेश ठाकुर, सुनील ठाकुर, सोमदत ठाकुर, नवीन शर्मा, मुनीश ठाकुर, नीरज चौधरी, अमित पुंडीर, प्रकाश ठाकुर आदि भाजपा नेताओं ने संयुक्त बयान में मुख्यमंत्री सुक्खू की राजगढ़ रैली को फ्लॉप करार दिया है । उपरोक्त नेताओ ने कहा कि कांग्रेस जहां भीड़ जुटाने में नाकाम रही वही जनता ने भी कांग्रेस रैली से किनारा किया है । भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्यकाल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में एक रुपए का कार्य नहीं हो पाया है | अपितु पूर्व सरकार द्वारा चलाए कार्य भी कछुआ गति से चले है जोकि दुखद है। झूठ और गुमराह करके सता में आई कांग्रेस आगे भी झूठ की राजनीति करने का प्रयास कर रही है । आज की रैली में मुख्यमंत्री सुक्खू मुद्दाहिन बाते करके चले गए । उन्होंने अपनी झुटी गरंटियो का जिक्र तक नही किया । अपने वादे के मुताबिक उन्होंने न ही प्रदेश के पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की, न ही बुजुर्गों को पेंशन की गारंटी की बात की, न ही गाय-भैंस पालकों से रोजाना दस लीटर दूध खरीदने की गारंटी की बात की, न ही जैविक खेती बढ़ाने के लिए दो रुपये किलो गोबर खरीदने की गारंटी की बात की, न ही 18 से 60 वर्ष की आयु की हर महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की गारंटी की बात की, न ही फलों वा फसलों की कीमत बागवान स्वयं तय करने की गारंटी की बात की, न ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस करोड़ रुपये का ऋण युवा स्टार्ट अप देने की गारंटी की बात की उन्होंने इन सभी गारंटी इत्यादि का कोई जिक्र नहीं किया । वह केवल भाजपा नेताओं की आलोचना करके गोल मोल बाते करके चलते बने जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है । भाजपा नेताओं ने कहा कि सुक्खू सरकार आज तक की सबसे विफल सरकार रही है । जिससे जनता भली भांति परिचित हो गई है । जनता अब इनकी कारगुजारियो से परिचित हो गई है अब इनके झांसे में कोई नही आने वाला है । जनता 4 जून को हिमाचल से चार की चार सीटें भाजपा की झोली में डाल कर मोदी सरकार को पुनः स्थापित करेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago