मुख्य समाचार

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण- II द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

(ब्यूरो रिपोर्ट),

एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण- II के नगवाईं अस्पताल में दिनांक 26 अप्रैल 2024 को मैक्स अस्पताल, मोहाली के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पार्बती-II परियोजना के कार्यपालक निदेशक श्री निर्मल सिंह ने चिकित्सा शिविर का विधिवत उदघाटन किया । इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी कार्मिको को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए एनएचपीसी के विकास में अपना योगदान देते रहना चाहिए। इसके लिए समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहे। परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.ज्‍योतिर्मय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मीरा जैन एवं मैक्स अस्पताल के डॉ.सुधीर सक्सेना, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.आर.एस.रॉय, यूरोलॉजिस्ट डॉ. महेश, ऑर्थोपेडिक द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर में परियोजना के कर्मियों,संविदा कार्मिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में 80 मरीजों की स्वास्थ्य की जांच की गई । इस अवसर पर डॉ. सुधीर सक्सेना एवं डॉ. आर.एस.रॉय द्वारा यूरोलॉजि और हृदय विषय पर हेल्थ टॉक भी दी गई। इस कार्यक्रम में परियोजना के रणजीत सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक), श्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अंगद कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल) तथा मैक्स अस्पताल के
प्रबंधक (जनसंपर्क) अमित धवन, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

1 minute ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

4 minutes ago

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

2 hours ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

22 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

23 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

23 hours ago