मुख्य समाचार

सिरमौर : पावंटा साहिब संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर आयोजित, 130 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार आज संत निरंकारी चेरिटेबल फांउडेशन के सौजन्य से पावंटा साहिब संत निरंकारी सत्संग भवन आदर्श कॉलोनी में 18वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 130 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया, इस रक्तदान कैम्प का उदघाटन मधुकर डोगरी शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब एवम पार्षद वार्ड नं 10 पांवटा साहिब द्वारा किया गया। उन्होंने निरंकारी भगतों के रक्तदान करने के उत्साह व श्रद्धा भावना की बहुत प्रशंसा करते हुए कहा यहां पर श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धाभाव व उत्साह से रक्तदान करते हैं। सभी श्रद्धालु व रक्तदाता निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के दिए गये आदेश की पालना करते हुए निरंतर श्रद्धा भाव से रक्त दान कर के उस भाव को चरितार्थ कर रहे है कि ‘‘इंसानी खुन नालियों में नहीं नाडियों में बहना चाहिए‘‘। निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज रक्तदान के कैम्प लगाकर संसार में अमन चैन और भाईचारें की स्थापना में एक बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं वहीं बिना किसी भेदभाव के संसार में हर वर्ग को परमात्मा के ज्ञान के साथ जोड़कर मानवता का कल्याण कर रहे हैं। युगप्रर्वतक बाबा गुरबचन सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याणार्थ समर्पित किया; उन्होंने ब्रह्मज्ञान की दिव्य दात द्वारा मानव को मानव से जोड़कर प्रेम और मिठास की सदा बहने वाली निर्मल धारा को प्रवाहित कर हर हृदय में अपना स्थान बनाया। प्रत्येक भक्त के जीवन को वास्तविक रूप में एक व्यावहारिक दिशा प्रदान की जिसके लिए मानवता उनकी सदैव ही ऋणी रहेगी। उनकी इन्हीं दिव्य सिखलाइयों को वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज सत्य के प्रकाश पुंज रूप में प्रवाहित कर रहे हैं जिसकी रोशनी से हर मानव अपने जीवन का सकारात्मक रूप में कल्याण कर रहा है। युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा सन् 1986 से आरम्भ हुई परोपकार की यह मुहिम, महाअभियान के रूप में आज अपने चरमोत्कर्ष पर है। इन शिविरों में अभी तक 13,31,906 युनिट रक्त मानवमात्र की भलाई हेतु दिया जा चुका है और यह सेवाएं निरंतर जारी है। इस मौके पर स्थानीय मुखी सियाराम ने मुख्य अतिथि मधुकर डोगरी पांवटा तथा नाहन मैडिकल कॉलेज से डा़़ रचना ठाकुर व इनकी टीम जिन्होंने रक्त एकत्रित किया तथा सभी रक्त दाताओं का धन्यवाद किया। सबने मिशन द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे कामों की प्रशंसा की। इस शिविर में नाहन, सिरमौरीताल, शिलाई, रेणुका और आसपास के क्षेत्रों की संगतों ने व अनेकों संस्थाओं से रक्तदाताओं ने रक्त दान कर अपना योगदान दिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

26 minutes ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

3 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

6 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

6 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

6 hours ago