मुख्य समाचार

शिमला : उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट)

निशानदेही, तकसीम, रिकवरी, 2 व 3 बिस्वा भूमि आबंटन, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े अन्य लंबित मामलों का न्यूनतम समय अवधि में करें निपटारा, ताकि आमजन के समय और धन की बचत हो सके। यह निर्देश आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने राजस्व विभाग की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना राजस्व अधिकारियों का प्राथमिक कार्य है। उन्होंने 2 वर्ष से पूर्व की अवधि वाले लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जमीन की उपलब्धता न होने के कारण जो पैसा उपमण्डलाधिकारियों के पास लंबित पड़ा है, उसकी सूचना जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि उस पैसे का सदुपयोग अन्य विकास कार्यों में लाया जा सके। अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में रिकवरी के काफी मामले लंबित पड़े हुए हैं, इस दिशा में भी उचित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को उन पैसों की रिकवरी करने की आवश्यकता है ताकि विभाग को किसी भी प्रकार की आय का नुकसान न हो। उपायुक्त ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत हमें तैयारियां तत्काल प्रभाव से करने की आवश्यकता है ताकि इस दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने क्षेत्र में असुरक्षित भवनों आदि को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो। उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सेब सीजन जिला में एक महत्वपूर्ण घटक है, इस दृष्टि से भी हम सभी को कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बागवानों एवं किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि यह चुनाव का समय है। इस समय अधिकतर राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करना पड़ता है।उन्होंने सभी अधिकारियों को इस दौरान क्षेत्र में आगामी बरसात एवं सेब सीजन के दृष्टिगत भी मुआयना करने को कहा ताकि चुनाव के उपरांत इस दृष्टि से कार्य किया जा सके। अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी लोग जिम्मेदारी से कार्य करे तथा इस दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरते ताकि चुनाव का सफल निष्पादन हो सके।उन्होंने सभी अधिकारियों को चुनाव के सभी प्रोटोकाॅल की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी संचित शर्मा, जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago