अपराध /दुर्घटना

शिमला : ठियोग में 4.88 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

लगातार बढ़ते चिट्टे के व्यापार और नशे के खिलाफ शिमला पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है | ठियोग पुलिस द्वारा आए दिन इस तरह के नशा करने और बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल राहीघाट, ठियोग क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पिकअप संख्या एचपी63-6564 में प्रतिबंधित पदार्थ ले जाया जा सकता है। उपरोक्त पिकअप की तलाशी ली गई और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.88 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों में बृज लाल पुत्र स्व. रमेश चंद निवासी गांव रिहान पो देवगढ़ तहसील ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश आयु 30 वर्ष, अंकुश शर्मा पुत्र स्वर्गीय स्व. बाबू राम शर्मा ग्राम कपरौल पो. क्यार तहसील ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 26 वर्ष एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्यवाही चल रही है। वाहन को कानून के अनुसार जब्त कर लिया गया है और आगे की कारवाही की जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago