मुख्य समाचार

शिमला :  यूपीएससी परीक्षा पास करने पर बीडीओ टूटू अनमोल को उपायुक्त ने दी बधाई

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने खंड विकास अधिकारी टूटू अनमोल को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उनका यूपीएससी रैंक 438 है। 30 वर्षीय अनमोल ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में भी टॉप किया था। अनमोल ने आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट की। उपायुक्त ने अनमोल को एक बेहतर प्रशासनिक अधिकारी की तरह कार्य करते हुए लोगों की सेवा करने के लिए कहा। अनमोल ने बताया कि उपायुक्त अनुपम कश्यप उनके प्रेरणास्त्रोत हैं और अनमोल के पिता सेवानिवृत एचएएस अधिकारी श्री कृष्ण चंद ने भी अनुपम कश्यप के साथ कार्य किया है। उन्होंने बताया कि उनकी माता श्रीमती ऊषा देवी बल्द्वाड़ा जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं। अनमोल का एक छोटा भाई भी है जोकि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। अनमोल ने बताया कि वह सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत पौंटा के चुक्कू टांडा ने निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय में हुई है। इसके बाद एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और एमटैक आईआईटी दिल्ली से की। अनमोल वर्तमान में शिमला जिला के विकास खंड टुटू में बीडीओ हैं। अनमोल ने बताया कि वह अपने पिता को देखकर ही प्रशासनिक सेवा में आना चाहते थे और उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। 

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago