मुख्य समाचार

शिमला : बैलेट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंट करने के संबंध में बैठक आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था अजीत भारद्वाज की अध्यक्षता में बचत भवन में बैलेट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर प्रिंट करने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए बेल्ट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर को प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग हिमाचल प्रदेश कच्ची घाटी शिमला से प्रिंट करवाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था ने कहा कि 17 मई 2024 को दोपहर बाद 03 बजे तक शिमला संसदीय सीट (आरक्षित) के सभी उम्मीदवारों की सूचि फाईनल हो जाएगी, तदोपरान्त बैल्ट पेपर एवं पोस्टल बेल्ट पेपर प्रिंट करने का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैल्ट पेपर एवं पोस्टल बेल्ट पेपर प्रिंट करने में कोई परेशानी न आए इसलिए एडवांस में सोफ्टवेयर को अपडेट करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक फैसिलिटेशन सेंटर भी बनाया जाएगा जिसमें 29 मई से पहले कोई भी तीन दिन निश्चित किए जाएंगे जिसमें सर्विस वोटर एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी अपना अपना वोट डाल सकते है। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग मतदाताओं के बैलेट पेपर एवं पोस्टल बैलेट पेपर भी प्रिंटिंग प्रेस में ही प्रिंट किए जाने है इसलिए छापने की प्रक्रिया तय समय अवधि के भीतर सुनिश्चित की जाएगी। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी/कर्मचारी मतदान एवं मतगणना के दौरान अपना-अपना पहचान पत्र बनाना भी सुनिश्चित करें ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर नियंत्रक प्रिंटिंग प्रैस राजीव प्रभा, तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा सहित विभिन्न नोडल अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में जमीन विवाद ने बिगाड़े पारिवारिक रिश्ते! ससुर-बहू आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया केस

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…

4 hours ago

रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…

4 hours ago

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

8 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

13 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

14 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

1 day ago