मुख्य समाचार

सोलन : तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले का विधिवत शुभारम्भ

सोलन(कमलजीत/सवांददाता),

सोलन के धर्मपुर में मनसा देवी की पूजा-अर्चना कर तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय माता मनसा देवी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया | मनमोहन शर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों को माता मनसा देवी मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्परा के प्रतीक हैं |  उन्होंने कहा कि माता मनसा देवी का यह मेला सभी की आस्था का भी प्रमुख केंद्र है उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं | उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए | उपायुक्त ने कहा कि यह मेला जहां बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को हिमाचल की विशिष्ट देव संस्कृति से रूबरू करवाता है, वहीं प्रदेश की आर्थिकी को भी संबल प्रदान करने में सहायक है | इस अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में उपायुक्त द्वारा जागरण का भी शुभारम्भ किया गया, इससे पहले उपमंडलाधिकारी कसौली एवं अध्यक्ष माता मनसा देवी मेला आयोजन समिति नारायण सिंह चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों को माता मनसा देवी मेले की बधाई दी | उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | इस अवसर पर मेला समिति के सदस्य तथा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में जमीन विवाद ने बिगाड़े पारिवारिक रिश्ते! ससुर-बहू आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया केस

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…

5 hours ago

रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…

5 hours ago

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

9 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

14 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

14 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

1 day ago