मुख्य समाचार

राजगढ़ : बैसाखी मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में खूब नाचे दर्शक

राजगढ़(ब्यूरो चीफ़/पवन तोमर),

ज़िला सिरमौर के राजगढ़ का प्रसिद्व एवं पारंपरिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेले के समापन अवसर पर अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्व कलाकार कुलदीप शर्मा, गीता भारद्वाज,अरूण जस्टा,रघुवीर ठाकुर, हेमन्त शर्मा, वर्षा चौहान और राजेन्द्र वर्मा ने अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज़ से दर्शकों का खूब नचाया और मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंज़न किया । इससे पूर्व स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया। गत सायं मेले की अन्तिम सांकृतिक संध्या कार्यक्रम में सुरेन्द्र सिंह ठाकुर पूर्व न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। श्री ठाकुर ने मेले की बधाई देते हुए कहा कि उत्सव, मेले और त्यौहार हमारी प्राचीन समृद्व संस्कृति के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति विशुद्व संस्कृति है जो भारतीय संस्कृति की पहचान है और विशेषकर सिरमौर की संस्कृति प्रदेश की संस्कृति से अलग है और इसकी अपनी अलग पहचान है। उन्होंने सिरमौर की संस्कृति को संजोए रखने के लिए राजगढ़ वासियों सहित सिरमौर वासियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल हमारी संस्कृति की पहचान होती है, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है। उन्होंने बैसाखी मेले के सफल आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों व मेले के आयोजन से जुडे़ प्रशासन एवं मेला कमेटी को मेले के सफल आयोजन के लिए भी बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री ठाकुर ने मेला समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। इससे पूर्व अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह ठाकुर का स्वागत करते हुए शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार उमेश शर्मा, नायब तहसीलदार दया नन्द शर्मा, मेला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago