मुख्य समाचार

राजगढ़ : स्वीप अभियान के तहत बडू साहिब, नेरी नावण और लाना भाल्टा में कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़(निशेष शर्मा),

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने और मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की स्वीप टीम ने सोमवार को इंटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब, नेरी नावण और लाणा भाल्टा में स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए गए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम पच्छाद डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने इंटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए के एक-एक वोट कीमती है | इसलिए सभी को अपना वोट अवश्य डालना चाहिए। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि वह अपने आस-पास के लोगों को भी वोट के महत्व की जानकारी अवश्य दें ,और उन्हें भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें । इस दौरान मतदाताओं को सत्य निष्ठा के साथ मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। इंटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने स्वीप कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।उन्होंने कहा पहली अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु या उससे अधिक आयु के हुए युवाओं ने यदि अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है तो वह वोट जरूर बनवा लें,और चार मई तक मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं को 1 जून के दिन अपना वोट देने तथा परिवार व पड़ोसियों को भी वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होनें बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने घर पर ही मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की है। मेरा वोट मेरा अधिकार के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी ली गई। उन्होंने बताया कि नेरी नावण और लाना भाल्टा में भी आयोजित स्वीप कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी दिनेश चौहान, दिनेश शर्मा और निर्वाचन कानूनगो मनोज चौहान ने भी मतदान के महत्व तथा मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

4 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

12 hours ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

14 hours ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

1 day ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

1 day ago

बिना FASTag टोल देना पड़ेगा महंगा, 10 अप्रैल से UPI भुगतान पर 25% अतिरिक्त शुल्क

ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…

1 day ago