मुख्य समाचार

सोलन : ज़िला स्तरीय सतर्कता सर्वेक्षण समिति की बैठक उपायुक्त सोलन की अध्यक्षता में आयोजित

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

मैनुअल स्केवैंजर्स अधिनियम, 2013 के अंतर्गत गठित ज़िला स्तरीय सतर्कता सर्वेक्षण समिति की बैठक आज उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई | मनमोहन शर्मा ने कहा कि सर्वेक्षण समिति का मूल उद्देश्य जिला में मैन्युअल स्कैवेंजर एक्ट, 2013 के अंतर्गत सर्वेक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करने में अहम भूमिका निभाना है | उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान अस्वच्छ शौचालयों की पहचान, संबंधित भवन मालिकों के माध्यम से उन्हें स्वच्छ बनाने, हाथ से मैला ढोने वालों की पहचान सहित इस अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर 07 जुलाई, 2024 तक प्रेषित की जानी है | उन्होंने कहा कि सोलन जिला में स्वच्छ शौचालयों की पहचान के लिए सर्वेक्षण गत माह से आरंभ हो गया है और इसे समयबद्ध पूरा किया जाना है | उन्होंने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता एप के माध्यम से 10 अप्रैल तक यह सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करवाकर इसकी सूचना कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए | उपायुक्त ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है | उन्होंने कहा कि हमारा संविधान देशवासियों को बराबरी के अधिकार प्रदान करता है जन-जन का सम्मान बनाए रखने के उद्देश्य से हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 पारित किया गया | उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के तहत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के लिए स्वच्छता के दृष्टिगत सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध करवाना आवश्यक है ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके | मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन ज़िला में कोई भी शौचालय अस्वच्छ न रहे | उन्होंने निर्देश दिए कि मलनालियों व मलाशयों की साफ-सफाई के कार्य के समय मशीनों का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए | उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम सोलन, सभी नगर परिषद, नगर पंचायतें यह सुनिश्चित बनाएं कि इस अधिनियम में निहित नियमों का पूर्ण रूप से पालन हो | ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन गावा सिंह नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग संजीव सैनी, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र प्रकाश राणा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

10 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

12 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

12 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

15 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

16 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

16 hours ago