मुख्य समाचार

शिमला : राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस रिज मैदान पर मनाया जाएगा ,राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि

शिमला(ब्यूरो चीफ़ )
हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2024 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल होंगे। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिमला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एसडीआरएफ, भारतीय पुलिस रिज़र्व वाहिनी आदि शामिल रहेंगे, जिनका पूर्वाभ्यास 10 अप्रैल, 2024 से आरम्भ होगा। इसी प्रकार, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हमीरपुर, सिरमौर, मण्डी और कांगड़ा जिला के उत्कृष्ट सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। बैठक में बताया गया कि समारोह में हिमाचल प्रदेश पुलिस और हिमाचल होमगार्ड बैंड आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।  
उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी निमंत्रण पत्र समय रहते भिजवा दिए जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के लिए बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए।
अनुपम कश्यप ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने तथा बेहतर सजावट सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां तय समय सीमा तक पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा ने किया। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, उपमण्डलाधिकारी (शिमला ग्रामीण) कविता ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी (शिमला शहरी) भानु गुप्ता, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

36 minutes ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

19 hours ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

20 hours ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

23 hours ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

23 hours ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

23 hours ago