मुख्य समाचार

नाहन : स्वीप कार्यक्रमों से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जा रहा है प्रेरित

नाहन(ब्यूरो रिपोर्ट ),

लोकतंत्र के उत्सव यानि लोकसभा चुनाव-2024 में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए सिरमौर जिला के विभिन्न पंचायतों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से चलाये जा रहे | मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अब जोर पकड़ने लगे हैं। इन जागरूकता कार्यकर्मों में युवा, महिला और बुजुर्ग सभी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। स्वीप गतिविधियों के लिए नियुक्त जिला के नोडल अधिकारी एवं पी.ओ. डीआरडीए अभिषेक मित्तल लगातार स्वीप गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और स्वीप गतिविधियों से जुड़े टीम के सदस्यों को प्रेरित कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के उददेश्य से स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत देवका और सुरला पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया गया और मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम के अवसर पर मतदाताओं के लिए सिग्नेचर अभियान भी चलाया गया जिसमें 45 व्यक्तियों ने सिग्नेचर अभियान का हिस्सा बनकर मतदान करने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। नाहन क्षेत्र में स्वीप के नोडल अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्वीप गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाना है। इस मौके पर देवका के प्रधान नरेश और सुरला की प्रधान नोमी देवी व अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे| इसके अतिरिक्त श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत पिछले कल गंडूरी और चाढ़ना पंचायतों में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों को मतदान के महत्व के बारे में अवगत करवाया गया। कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय लोगों को मतदान करने की शपथ भी ग्रहण करवाई गई। रेणुका क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी प्रो. पूनम शर्मा ने बताया कि बुधवार को रेणुका जी क्षेत्र के चाढ़ना और गंडूरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और सभी से मतदान करने का आग्रह किया गया। सहायक नोडल अधिकारी मीरा पुंडीर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई जिसमें सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति क्षेत्र के लोगों में बहुत अच्छी जागरूकता है,और इस बार के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता काफी अच्छी रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

9 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

11 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

15 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

15 hours ago