मुख्य समाचार

सोलन : एल.आर. यूनिवर्संसिटी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत सोलन जिला में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एल.आर. संस्थान ओच्छघाट में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा), सोलन डॉ० जगदीश चंद नेगी‌ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । जगदीश चंद नेगी ने उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को एक-एक वोट के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा 01 जून, 2024 को लोकसभा निर्वाचन के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना उतना ही आवश्यक है और सभी पात्र मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। नोडल ऑफिसर स्वीप हेमेंद्र दत्त शर्मा ने बी.एल.ओ. तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से वोट बनाने की समस्त प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त उन्होंने मतदान वाले दिन मतदान केंद्र पर मिलने वाली सभी सुविधाओं बारे भी अवगत करवाया। इस अवसर पर संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण व लघु नाटिका के माध्यम से वहां उपस्थित समस्तजनों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, समस्त अध्यापक वर्ग व लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

10 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

12 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

13 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

16 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

16 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

16 hours ago