मुख्य समाचार

शिमला : कांग्रेस को हार का डर, नहीं कर रहे निर्दलियों इस्तीफे मंजूर : हंस राज

शिमला (विकस शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिमला, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर हंस राज ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री केवल मात्र अपनी पार्टी के बचाव में ब्यान बाजी कर रहे हैं और सच्चाई तो उनको भी पता है। उन्होंने कहा कि जितने भी आरोप कांग्रेस के मंत्री द्वारा लगाए गए हैं वह निराधार, झूठे और बेबुनियाद है। सच्चाई जनता के समक्ष है और जो घटनाक्रम हिमाचल प्रदेश में चल रहा है वह सबके सामने, कांग्रेस पार्टी के 6 विधायकों ने अपना वोट दिखा कर डाला यह कितनी बड़ी बात है, ऐसा इतिहास में कभी नहीं हुआ इसका मतलब स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है। जब कोई विधायक अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के सामने जाता है तो उसको 2 से 3 महीने का समय दिया जाता है ऐसा आज से पहले कभी नहीं हुआ, कांग्रेस पार्टी केवल मात्र अपना चेहरा बचाने का प्रयास कर रही है। निर्दलीय भी परेशान थे और वह तो केवल मात्र अपना हक मांग रहे हैं। उन्होंने इस्तीफा दिया और कांग्रेस पार्टी की सरकार उनको भी मंजूर नहीं कर रही है, क्योंकि उनको पता है कि 9 की 9 सीटें हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी हार जाएंगे। क्योंकि जनता के बीच कांग्रेस पार्टी के प्रति बहुत बड़ा रोष है और यह फीडबैक उनके नेता भी आलाकमान को दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल मात्र दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है, वह सभी विधायकों के प्रति बदला बदली की भावना से कम कर रहे हैं, किसी नेता का घर का रास्ता रोक रहे हैं, तो किसी के कारोबार को हानि पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, झूठे केस बना रहे हैं और सरकार का पूर्ण दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे कर्मों के लिए जनता इनको माफ नहीं करेगी आने वाले चुनाव में स्पष्ट हो जाएगा जब हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटें और नौ उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

17 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

20 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago