मुख्य समाचार

मंडी : नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति : जयराम ठाकुर

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल भारत में ऐतिहासिक प्रगति का समय रहा है।  रक्षा से लेकर स्वास्थ्य, विज्ञान, अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने अग्रणी भूमिका निभाई। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी महामारी के समय भारत ने दो वैक्सीन बनाकर सभी भारतवासियों को निःशुल्क देने के साथ-साथ वसुधैव कुटुम्बकम् के दायित्व का निर्वहन करते हुए दुनिया के अन्य देशों को भी देकर मानवता की सेवा करने का कार्य किया। जयराम ठाकुर ने कहा की पहले जहाँ महामारियों की वैक्सीन भारत आने में दशकों का समय लग जाता था आज वही भारत सबसे पहले वैक्सीन बनाकर अन्य देशों को भी भेज रहा है, यह नरेंद्र मोदी का भारत है। जो आत्मनिर्भरता के साथ साथ विश्व कल्याण की भावना के साथ प्रगति की विकासगाथा लिख रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था दुनिया की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी, मात्र दस साल के कार्यकाल में बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को पछाड़कर पाँचवे स्थान पर आ गई। यह काम इतना आसान नहीं था लेकिन नरेन्द्र मोदी कठिन काम के लिए जाने जाते हैं। इस बार प्रधानमंत्री ने और कठिन लक्ष्य रखा है, वह है भारत को दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना। हर भारतीय को पूर्ण विश्वास है कि यह लक्ष्य भी पूरा होगा। इसके बाद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और बड़ा लक्ष्य रखा है वह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य। जब भारत अपने आज़ादी के सौवें वर्ष का जश्न मना रहा होगा तब भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी  वैश्विक ज़िम्मेदारियां निभा रहा होगा। नरेन्द्र मोदी की इस मुहिम में देश के लोग साथ आए हैं और कदम से कदम से मिलाकर साथ चल रहे हैं। इस समय हर भारतीय नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य कर रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। चिकित्सा से लेकर विज्ञान तक के क्षेत्र में ऐतिहासिक तरक़्क़ी की है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान उतारकर विश्व के चुनिंदा देशों में शामिल हुआ तो अब गगनयान से आसमान मापने की तैयारी चल रही है। पहले अमेरिका, रूस जैसे देशों से बहुत सारी वस्तुओं का आयात करना पड़ता था। युद्ध का सारा समान हम रूस और अमेरिका से मांगते थे। परन्तु आज हम मांगने वाले नहीं देने वाले बन गए। आज हम विदेशों को देते हैं। भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। दुनिया के सक्रिय युद्ध क्षेत्र से युद्ध रुकवाकर भारतीयों को सुरक्षित वापस लाते समय दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कूटनीतिक क्षमता को भी देखा।  देश का दुनिया में मान बढ़ाने वाले नेता नरेन्द्र मोदी को देशवासी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है।

Himachal Darpan

Recent Posts

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

10 hours ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

1 day ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

1 day ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

1 day ago

धर्मपुर में खोखे से 1.20 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), धर्मपुर क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने…

1 day ago

परवाणू में युवक से 7.36 ग्राम चिट्टा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 12 फरवरी 2026 को परवाणू पुलिस थाना…

1 day ago