मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
जगतसुख नाले में हिमस्खलन की चपेट में आए जेसीबी के चालक का शव बरामद हो गया है। मनाली प्रशासन ने 24 घण्टे की भीतर यह सफलता पाई है। हिमस्खलन आने से चालक 40 फीट बर्फ में दब गया था जिस कारण उनकी मौत हो गई थी। प्रशासन ने सर्च अभियान पूरा कर लिया है। गौर हो कि वीरवार सुबह जब कालू नाले में हिमस्खलन हुआ तो जेसीबी चालक नाले में काम कर रहा था। जेसीबी के आसपास काम कर रहे लोग सुरक्षित जगह भाग गए जबकि जेसीबी चालक बर्फ में दब गया। गौर हो कि मृतक रमेश कुमार पुत्र देश राज गांव मोरुछ डाकघर मोह तहसील दरिणी जिला कांगड़ा का निवासी था और कालू नाला विद्युत प्रोजेक्ट में जेसीबी चालक था।
एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा व डीएसपी मनाली केडी शर्मा दूसरे दिन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने शव को मनाली शव गृह लाया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने बर्फ में दबे व्यक्ति का शव निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवार को 20 हजार फौरी राहत दी गई है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…