अपराध /दुर्घटना

राजगढ़ : राजगढ़ उपमण्डल में दो सगे भाई हुए हादसे का शिकार, एक की मौत

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

आज राजगढ़ उपमण्डल के पुलिस चौकी पझौता के अन्तर्गत एक मारुति ऑल्टो कार न० HP16A-1792 ढलेया के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक सुशील पुत्र खजान सिंह ग्राम डिब्बर आयु 27 वर्ष डाकघर देवठी मझगांव तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर व अनिल पुत्र खजान सिंह आयु 30 वर्ष जो भाई-भाई हैं सवार थे। जिनमें से चालक सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई तथा अनिल कुमार घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा निजी गाड़ी से उपचार हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया। उपरोक्त गाड़ी डिब्बर से शिलाबाग की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा शव का सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस संदर्भ में थाना राजगढ़ में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर धारा 279, 304 (A) आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही जारी है |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago