खेल जगत

रामपुर : एसजेवीएन द्वारा आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी खेल कूद प्रतियोगिता शुरू, आठ टीमें दिखा रही दमखम

रामपुर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा आंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्‌डी प्रतियोगिता में आठ टीमें दिखा रही दम खम। इस का आगाज रामपुर परियोजना द्वारा दत्तनगर में बड़े उत्साह के साथ किया गया है। प्रतियोगिता 31 मार्च तक आयोजित की जा रही है। कबड्‌डी प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव अग्रवाल, परियोजना प्रमुख, एसडीएचईपी एवं सुनील चौधरी, परियोजना प्रमुख, एलएचईपी द्वारा एसजेवीएन ध्वज का ध्वजारोहण कर किया गया । सभी आठ टीम के खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। उसके बाद आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई। इस मौके पर रामपुर एचपीएस के समस्त विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी मौजूद रहे। परियोजना के मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष शैलेश दत्त द्वारा मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल को पारंपरिक शॉल-टोपी पहना कर स्वागत किया गया। और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिवादन किया।वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीवेक सुरीन ने सुनील चौधरी परियोजना प्रमुख, एलएचईपी का शॉल-टोपी से स्वागत किया व मोमेन्टो भेंट किया गया। अग्रवाल ने संबोधन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन का लक्ष्य शारीरिक एवं मानसिक संतुलन को विकसित करने के मकसद से किया जा रहा है। उन्होने बल देते हुए कहा कि कर्मचारियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए । क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सफलता की पूंजी है। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाडियों को शुभकामनाएं भी प्रदान की।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम एमओपी, सीईए, आरइसी, बीबीएमबी, एनएचपीसी, पीजीसीआईएल, टीएचडीसी एवं मेजवान टीम एसजेवीन शामि है। पहले दिन कुल 7 मैच लीग मैच खेले गए।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

7 minutes ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

33 minutes ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

39 minutes ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

48 minutes ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

48 minutes ago