मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय पझौता में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर),

सांस्कृतिक सरोकारों से सम्बद्ध सिरमौर जिले के पझौता क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय पझौता में चौथे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्चतर शिक्षा निदेशालय के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि  सुप्रसिद्ध लोक कलाकार जोगेंद्र हाबी, ईटरनल यूनिवर्सिटी बड़ू साहिब के प्रोफेसर तुषार महाजन व सूबेदार प्रकाश ठाकुर तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन से सेवानिवृत प्रोफेसर नीलम चौहान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल हुए। अतिथियों के औपचारिक स्वागत के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सत्र 2022-23 की वार्षिक परीक्षाओं में महाविद्यालय के लगभग 20 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विविध विषयों की मेरिट लिस्ट में टॉप 20 में शामिल हैं, जिसके लिए उन्होंने महाविद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग को बधाई भी दी। उन्होंने आगामी सत्र हेतु महाविद्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों, संकल्पों व विस्तृत कार्य योजना से भी सदन को अवगत कराया, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद चौहान के कर कमलों से वार्षिक एवं छमाही परीक्षाओं तथा विविध पाठ्य सहगामी क्रियाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब, रेड रिबन क्लब, रोड सेफ्टी क्लब, इलेक्टरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियों में बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं-पूजा कुमारी, संज्ञा कुमारी व तमन्ना ठाकुर को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए महाविद्यालय द्वारा इस वर्ष प्रारंभ “महाविद्यालय गौरव” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय की पत्रिका “शिरगुल धारा” के प्रथम अंक का विमोचन भी इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में डॉक्टर प्रमोद चौहान ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य को निर्धारित करने एवं उसे प्राप्त करने के लिए कृत संकल्प होकर  प्रयास और पुरुषार्थ करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग- प्रोफेसर प्रकाश शर्मा, प्रोफेसर विजेंदर कंवर, प्रोफेसर सौरभ ठाकुर, प्रोफेसर अनिकेत शर्मा, प्रोफेसर आशा रानी, सुभाष अत्री, रोशना देवी, जोगिंदर कुमार, राम दयाल, गंभीर सिंह मौजूद रहे। अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान से कार्यक्रम का सुखद समापन हुआ।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, JMFC कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध…

1 day ago

चंबा में पाक चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी, पुलिस और सेना अलर्ट

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप…

1 day ago

विक्रमबाग स्कूल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भेंट किये 100 डेस्क, स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला विक्रम बाग में आज अतिरिक्त…

1 day ago

लाहुल स्पीति भाजपा हाई कमान द्वारा गठित कमेटी ही पंचायत चुनाव में उतरेगी उम्मीदवार – रिंगजिन सेमफेल हयारपा

लाहौल (रंजीत लाहौली , संवाददाता ), पंचायत चुनावों की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और…

1 day ago

नाहन के नेचर पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवको से पुलिस ने बरामद किया 6.80 ग्राम चिट्टा

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

1 day ago

सुंदरनगर में बड़ी कार्रवाई: 582 ग्राम चरस के साथ पंजाब के 6 युवक गिरफ्तार

मंडी /ब्यूरो रिपोर्ट , मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र के पुंघ में पुलिस ने नाकाबंदी…

1 day ago