मुख्य समाचार

अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय समारोह, हिमाचल दिवस पर बैठक

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट ),

हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि इस बार समारोह के दौरान लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता व भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल को हिमाचल के गठन का यह पर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस व गृह रक्षक जवानों, एन.सी.सी सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। विभिन्न स्कूलों व अन्य संस्थानों की ओर से हिमाचल तथा विशेष तौर पर सोलन की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के सहयोग से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के तहत भी प्रस्तुति दी जाएंगी।अजय कुमार यादव ने सभी सम्बन्धित विभागों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने शहीदी स्मारक की साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, मंच तथा मैदान की सजावट सहित अन्य सभी प्रबंध समय रहते पूर्ण करने को भी कहा। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चन्द्रा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) डॉ. पूनम बंसल, पुलिस उप अधीक्षक सोलन अनिल धौल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिला परिषद शिमला में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण, दो सदस्यों के कांग्रेस खेमे में जाने की चर्चा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले…

4 hours ago

चुराह बस हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, टांडा में घायल महिला ने तोड़ा दम; मृतकों की संख्या 8 हुई

ब्यूरो रिपोर्ट । चंबा। जिले के चुराह उपमंडल में बैरागढ़-चंबा मार्ग पर हुए भीषण बस…

8 hours ago

गुरु उदय से खुले मांगलिक कार्यों के द्वार, कपड़ा-ज्वेलरी से होटल कारोबार तक बढ़ेगी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। देवगुरु बृहस्पति के करीब 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही…

13 hours ago

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

23 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

24 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

24 hours ago