मुख्य समाचार

नाहन : डाईस वैब एप्लीकेशन पर सभी वर्ग के कर्मचारियों का डाटा अपडेट करना अनिवार्य -एसडीएम

ददाहू (हेमंत चौहान /संवाददाता ),


एस.डी.एम. एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सभी कर्मचारियों का डाटा ‘‘डिस्ट्रिक्ट इन्फोरमेशन सिस्टम फॉर इलैक्शन’’ (डाईस) वैब एप्लीकेशन पर डालना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन में अपलोड डाटा के आधार पर ही कर्मचारियों की निर्वाचन सम्बन्धी ड्गायूटियां लगाई जायेंगी। एस.डी.एम. सलीम आजम आज गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। एसडीएम ने कहा कि सभी विभागों के आहरण एवं वितरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों एवं संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का डाटा वैब एप्लीकेशन पर अपलोड एवं अपडेट करना अनिर्वाय रूप से सुनिश्चित बनायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का डाटा अपलोड और अपडेट करना डीडीओ की व्यक्तिगत जिम्मेवारी रहेगी। जिला सूचना अधिकारी सिरमौर विजय कुमार ने डाईस वैब एप्लीकेशन में कर्मचारियों के डाटा अपलोड करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देते हुए बताया कि भी सभी विभागों के डीडीओ को यूजर आईडी और पास वर्ड दिये गये हैं ताकि सभी विभाग अपने कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपडेट कर सकें। उन्होंने कहा कि यद्यपि सभी विभागों के कर्मचारियों का डाटा डाईस वैब एप्लीकेशन पर जिला कोषागार के माध्यम से डाल दिया गया है किन्तु सम्बन्धित विभाग द्वारा इस डाटा को अपडेट करना तथा कुछ कॉलमों को अनिवार्य से भरा जाना है जिसमें कर्मचारियों के मोबाइल नम्बर भी शामिल हैं। जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि डाईस वैब एप्लीकेशन पर सभी वर्ग के कर्मचारियों का डाटा अपडेट करना अनिवार्य है और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर जिस कर्मचारी वर्ग को चुनावी ड्यूटी में छूट दी गई है उन्हें रैंडेमाईजेशन के समय वैब पोर्टल द्वारा स्वयं ही अलग कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि डाटा अपलोड और अपडेट करते समय सभी डीडीओ जिम्मेवारी पूर्वक सही और तथ्य पर जानकारी देना सुनिश्चित बनायें ताकि निर्वाचन सम्बन्धी ड्यूटी आवंटित करते समय कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि सभी डीडीओ ‘‘डाईस वैब एप्लीकेशन’’ पर अपने सभी कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने के उपरांत एक प्रमाण पत्र भी जारी करेंगे। तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि डाईस वैब एप्लीकेशन पर कर्मचारियों के डाटा अपलोड एवं अपडेट करने के इसी प्रकार के प्रशिक्षण सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में दिये जा रहे हैं। निर्वाचन कानूनगो हरी शर्मा के अलावा निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के डीडीओ तथा अन्य कर्मचारी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चार महीने बाद खुला पंचायत चुनाव का ‘राज’! पहली गिनती में हार, रिकाउंटिंग में जीत… आखिर कैसे बदल गया पूरा नतीजा?

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब चार…

28 minutes ago

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

12 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

13 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

17 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

17 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

19 hours ago