मुख्य समाचार

अध्यक्ष मकरधज ने किया देव समाज प्रकोष्ठ जिला कुल्लू की कार्यकारिणी का गठन

मनाली (रेणुका गोस्वामी),

लोक सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने देव समाज प्रकोष्ठ का गठन किया है। मनाली के मकरध्वज शर्मा को जिला कुल्लू का अध्यक्ष बनाया है। जिल्ला संयोजक मकरध्वज शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम पंडित तथा भाजपा के शीर्ष नेतृतव के निर्देशानुसार जिल्ला कुल्लू देव समाज प्रकोष्ठ में कार्यकारिणी और विभिन्न मंडलों में नियुक्तियां की है। रूम सिंह भंडारी गावं संचानी कुल्लू , प्रीतम सिंह गांव पियाशनी भुंतर कुल्लू , केशव राम गांव गनेही बंजार, चंद्रकांत गांव मणिकरण कुल्लू, दुनी चंद महंत गांव चोंग कुल्लू , हरी सिंह गांव राहुक बर्शेनी कुल्लू, अर्जुन गांव लारंकेलो कुल्लू, सुभाष गांव रामपुर मनाली, तुले राम गांव कराडासू कुल्लू, बालक राम गांव शिलिहर कुल्लू,
जिल्ला कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गए हैं। कुल्लू मंडल में संयोजक रोशन लाल गांव कालंग कुल्लू और सह संयोजक राज कुमार महंत कुल्लू, सह संयोजक पूरण चन्द गांव शारानी बेहड़ जरी कुल्लू को नियुक्त किया गया है | बंजार मण्डल में संयोजक केवल ठाकुर गांव बलोन बाहू बंजार, सहसंयोजक चमन ठाकुर गांव नरेश भुंतर कुल्लू को नियुक्त किया गया है। मनाली मण्डल में संयोजक पन्ना लाल ठाकुर गांव सजला मनाली तथा सहसंयोजक हरी सिंह ठाकुर गोशाल मनाली, सह संयोजक रमन ठाकुर गांव पंनगा मनाली को नियुक्त किया गया है। नव नियुक्त सभी सदस्यों ने प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल व देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रेम पंडित सहित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार जताया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

13 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

14 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

14 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

20 hours ago