मुख्य समाचार

नेपाल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश बागवानी विकास परियोजना का किया दौरा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

रविवार को नेपाल के 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें किसान और कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं, उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्रचारित की जा रही उच्च घनत्व सेब की खेती की अवधारणा और मॉडल को समझने के लिए हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (विश्व बैंक वित्त पोषित) का दौरा किया। विभिन्न क्षेत्रों में नेपाल व हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के बीच भौगोलिक समानताएं हैं।

बागवानी विकास परियोजना के टीम लीडर डॉ. प्रबल के चौहान, ने परियोजना के तहत कार्यान्वित की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने उच्च घनत्व खेती को बढ़ावा देकर राज्य के फलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए परियोजना के अंतर्गत किए जा रहे प्रयत्नों पर प्रकाश डाला जिसमें पौधशाला प्रबंधन एवं पौधों के प्रवर्धन (30 लाख पौधों का आयात), सिंचाई संरचना का निर्माण (13000 है. को सिंचित क्षेत्र में लाना), अनुसंधान एवं विकास की पहल (डॉ वाई एस परमार विश्वविद्यालय, सोलन द्वारा उच्च घनत्व के लिए Package of Practices का बनाना ), मूल्य संवर्धन और कृषि-उद्यम विकास (एचपीएमसी की भंडारण और प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने के लिए सीए स्टोर, ग्रेडिंग पैकिंग इकाइयों, प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण), बाजार विकास (मार्केटिंग बोर्ड में 6 मंडियों का उन्नयन और 3 नयी मंडियों की स्थापना), सम्मिलित रहे।

यह समूह ‘नेपाल के करनाली क्षेत्र में जैविक हाईलैंड सेब और अखरोट की खेती के लिए सार्वजनिक और निजी हितधारकों की क्षमता निर्माण’ पर केंद्रित 10-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहा है। ये भारत और नेपाल के विदेश मंत्रालयों के बीच सहयोगात्मक प्रयास हैं, डॉ. वाईएस परमार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक हैं, जहां अधिकारी नेपाल के किसानों को सेब, अखरोट और कीवी की जैविक खेती के बारे में बता रहे हैं और प्रशिक्षित कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

20 hours ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

20 hours ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

1 day ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

1 day ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

1 day ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

1 day ago