मुख्य समाचार

ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने की ज़िला मोर्चों व प्रकोष्ठों के ज़िला पालकों की नियुक्ति

कुल्लू, (आशा डोगरा),
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने आज भाजपा के ज़िला के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पालकों की नियुक्ति की है। भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष संजीव शर्मा को ज़िला युवा मोर्चा के पालक का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्होंने ज़िला उपाध्यक्ष नारा ठाकुर को ज़िला महिला मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव सुनील कारवा को ज़िला अनुसूचित जनजाति मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव डावे राम को ज़िला अनुसूचित जाति मोर्चा का पालक,ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष मुनशी मल्होत्रा को ज़िला किसान मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर को ज़िला ओ बी सी मोर्चा का पालक, ज़िला भाजपा सचिव अशोक ठाकुर को ज़िला अल्पसंख्यक मोर्चा का पालक,इसके साथ ही ज़िला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल को अहम ज़िम्मेवारी सौंपते हुए ज़िला के सभी प्रकोष्ठों का पालक नियुक्त किया है।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने सभी पदाधिकारियों से आशा जताई है कि संगठन की मजबूती के लिए सभी अपनी अपनी जिम्मेवारियों का वहन करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

15 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago