राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजगढ़ राज्य सहकारी बैंक की खेरी शाखा ने समूह व्यक्ति दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत एक व्यक्ति को उसके पिता की मृत्यु के उपरांत 30 लाख की सहायता का लाभ दिया । यह राशि मृतक के पुत्र के खाते में जमा की गई है। शाखा प्रबंधक निशा ठाकुर ने बताया कि भीम सिंह जो की पीडब्ल्यूडी में कार्यरत थे। जिनकी 30-1-2023 को वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने वेतन खाते से केयर हेल्थ बीमा योजना में आवेदन करके प्रीमियम की पहली किस्त के तौर पर मात्र 284 रुपए जमा करवाए थे। लेकिन कुछ दिनों के पश्चात उनकी वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और इस योजना का लाभ उनके परिजनों को मिला। वही केयर हेल्थ के वरिष्ठ प्रबंधक बालम राम ठाकुर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश भर में 21 700 कर्मचारी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और वर्तमान में 12 क्लेम स्वीकृत हुए हैं मृतक भीम सिंह के परिवार वालों ने केयर हेल्थ का मुसीबत के समय में सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया |
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…