मुख्य समाचार

पद से त्यागपत्र देना किसानों के साथ विश्वासघात – कमल

मनाली (रेणुका गोस्वामी),
लाहौल पोटैटो सोसायटी के चेयरमैन के इस्तीफा प्रकरण को लेकर पूर्व चेयरमैन कमल सिंह बोद्ध ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा की उनके कार्यकाल में सोसाइटी घाटे में नही था। सुदर्शन जस्पा पहले अध्यक्ष हुए हैं जिन्होंने सोसाइटी के सम्पतियों को बेचा है। पूर्व चेयरमैन कमल सिंह बौद्ध ने कहा कि सुदर्शन जस्पा ने चेयरमैन पद से त्यागपत्र देकर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोसायटी की आर्थिक तंगी से घबराकर भागना दुःखद है। औपचारिकताएं पूरी किए बिना डेढ़ करोड़ की संम्पति बेच दी है। उन्होंने कहा कि सुदर्शन जस्पा किसानों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरे हैं। कमल ने कहा कि उनके कार्यकाल में सोसायटी आठ लाख घाटे पर चल रही थी लेकिन आज चेयरमैन जस्पा के अनुसार घाटा 14 करोड़ के लगभग हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह सब कुप्रवन्धन का नतीजा है कि आज सोसायटी के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल वार्षिक अधिवेशन में चेयरमैन सुदर्शन जस्पा मुनाफे की बात करते थे लेकिन जब कार्यकाल संपन्न होने को है तो सुदर्शन जस्पा सोसायटी के घाटे की बात कर रहे हैं। जस्पा ने अब तक किसानों को अंधेरे में रखा है। उन्होंने कहा कि गोंपाथंग में एलपीएस ने बिना औपचारिकता के पैट्रोल पंप खोल दिया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकारिणी ने 2019 से 2024 तक सोसायटी के डूबे धन को निकालने का प्रयास नहीं किया जबकि सोसायटी की पुरानी संपति को बेचने में देरी नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे लाहुल के किसान इस सब बातों का हिसाब करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

5 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

5 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago