मुख्य समाचार

छोटे सवालों के जवाब देना वैज्ञानिक दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचना : ओपी भुरेटा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

रविवार को हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की जिला सोलन इकाई की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के प्रदेशाध्यक्ष व भारत ज्ञान विज्ञान समिति के महासचिव ओपी भुरेटा द्वारा की गई | बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमे वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्त समाज, पर्यावरण, समता और युवा एवम बाल आदि मुद्दे शामिल रहे |

बैठक की शुरुआत प्रदेश सह सचिव सीता राम ठाकुर द्वारा की गई | सीता राम ठाकुर द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी सांझा की गई. उन्होंने बताया कि मंडी में हुए प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में सभी जिलों को कुछ जिमेवरियां सौंपी गई है और उन सभी जिमेवरियों पर किस तरह से कार्य किया जा सकता है, इस बारे में भी चर्चा की गई |

इसके बाद बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ओपी भुरेटा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मेलन के बारे में जानकारी दी गई | ओपी भुरेटा ने कहा कि हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा 1991 में साक्षरता अभियान का नेतृत्व किया गया था | तब से आज तक हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति लोगों के बीच में शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नशा मुक्ति जैसे विभिन्न विषयों को लेकर गई है और लोगों को जागरूक करती आई है | वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अर्थ यह नहीं है कि हम लोगों के बीच में जा कर बड़ी बड़ी बाते करे और उन तक विज्ञान के बड़े बड़े सिद्धांत बताए. लोगों की छोटी छोटी बातों को सुनना और उनके छोटे छोटे सवालों के जवाब देना ही सही मायनों में लोगों तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पहुंचना है |

बैठक में सोलन जिला अध्यक्ष बीएस पंवार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष टीडी वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय, अन्य सदस्य डॉ. जीडी गुलाटी, डॉ. नवीन अरोड़ा, राजीव अग्रवाल, अरुण कुश्यप, पंकज सिंगटा, दिव्य ठाकुर, मोहित सागर, सुभाष जडेजा, वर्षा ठाकुर आदि सदस्य उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

23 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago