मुख्य समाचार

डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में गुडलक हवन का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा दसवीं की आगामी बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यालय प्रांगण में ‘गुड लक’ हवन का आयोजन किया गया। हवन के दौरान संपूर्ण विद्यालय परिसर वैदिक मंत्रों से गूंज उठा। हवन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, सभी विषय अध्यापकों तथा कक्षा 10वीं के छात्रों ने भाग लिया। इस पवित्र अवसर पर प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ मिलकर छात्रों को आशीर्वाद दिया । प्रधानाचार्य आरएस राणा ने बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले 10वीं के छात्रों को परीक्षा में पूरी मेहनत से कामयाब होने के लिए प्रेरक प्रसंग सुनाकर तथा बोर्ड की परीक्षाओं के नियमों की पालना तथा परीक्षा भवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उन्हें परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करके विद्यालय के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही प्रधानाचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से आने वाली परीक्षाओं के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

4 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

4 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

4 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

5 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago