किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के लिए इस बजट सत्र में भी मानदेय में वृद्धि नही की गई है, जिसको लेकर कर्मचारी हताश हुए है । शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों की नियुक्ति दो वर्ष पहले हुई है, लेकिन इनको नाम तो पार्ट टाइम मल्टी टास्क दिया है, लेकिन कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे है । लेकिन बजट सत्र में लगातार दूसरी बार सरकार द्वारा इनके मानदेय में एक रू तक की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है । मल्टी टास्क वर्कर जिला के सचिव गुरदेव नेगी ने बताया कि इसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा गया और उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया पर अभी तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई । वहीं उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर शिक्षा विभाग में लगभग सभी दिव्यांग, अनाथ तथा विधवाएं है जिसका सरकार सरेआम शोषण कर रही है । उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों को छोड़कर सभी वर्गो के लिए मानदेय बढ़ाया है जिसको लेकर कर्मचारी हताश और परेशान है ।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…
निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…