ब्यूरो रिपोर्ट।
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार से 61.440 ग्राम चरस और 67 हजार 200 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार रानीताल पुलिस चौकी की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान रसूह चौक रानीताल पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान लंज की तरफ से देहरा की ओर जा रही एक ऑल्टो कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस के अनुसार वाहन में सवार दोनों व्यक्ति घबरा गए, जिसके बाद शक के आधार पर कार की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 61.440 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 67,200 रुपये नकद भी मिले। पुलिस को आशंका है कि यह नकदी नशे के कारोबार से जुड़ी हो सकती है।पुलिस ने चरस और नकदी को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान संजय कुमार और पुष्पिंदर ठाकुर, निवासी गांव व डाकघर घयोरी, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।इस मामले में पुलिस थाना हरिपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20, 29 और 61-85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने चरस और नकदी को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह चरस कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। पुलिस अब इस मामले में नशे के नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुट गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…