अपराध /दुर्घटना

पंडोह डैम के पास सड़क पर पलटी प्राईवेट बस, सभी यात्री सुरक्षित

मंडी (नितेश सैनी),

आज दोपहर करीब 3 बजे पंडोह डैम के साथ लगते पीवीटी मोड़ के पास अंजली ट्रांस्पोर्ट की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि बस नदी में नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के वक्त बस में लगभग 25 लोग सवार थे। तीन से चार यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, बाकी सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। यह बस कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। प्रारंभिक तौर पर मिली सूचना के अनुसार पहले बस का एक टायर सड़क पर पड़े गड्ढे में गया जिससे उसका कोई पुर्जा टूट गया और उसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। यहां खड़ी एक कार भी इसकी चपेट में आई और उसका शीशा भी टूट गया है। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पंडोह हास्पिटल से एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आंशिक रूप से घायलों को पंडोह पहुंचाया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है |

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

57 minutes ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

16 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

17 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

17 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago