मुख्य समाचार

विनय भगनाल ने ठोड़ निवाड़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का किया समापन

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

यह प्रतियोगिता पिछले 15 दिन से चल रही थी और इस प्रतियोगिता में लगभग 65 टीमों ने भाग लिया | यह प्रतियोगिता गांव और पंचायत के स्तर पर खेली जा रही थी | इस प्रतियोगिता की विजेता टीम रेडू गुसान और उप विजेता टीम डिंबर रही | विजेता टीम को 41,000 और चमचमाती ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21000 और चमचमाती ट्रॉफी दी गई | इस उपलक्ष पर विनय भगनाल ने युवाओं और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रौं में जिस तरह से इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं हो रही है | उनसे साफ है कि हमारे युवा साथी खेलों की ओर अपनी रुचि रखते हैं और ऐसे युवाओं को आगे लाने के लिए पंचायती स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए | उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजकों को अपनी ऐच्छिक नीधि से 15000 की राशि प्रदान की | इस उपलक्ष पर उनके साथ पछाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भगनाल, अनिल भगनाल, जयप्रकाश भगनाल, मनजीत ठाकुर, माधव भगनाल, राघव भगनाल, विकास ठाकुर, कृष्ण, अजय, विक्रम, अनिल, संजय इत्यादि लोग शामिल रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

2 hours ago

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

17 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

17 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

17 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

1 day ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

1 day ago