मुख्य समाचार

बेसहारा बच्चों के लिए सहारा बनी “सुखाश्रय योजना” -विनय कुमार

(पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने ऐतिहासिक “सूखाश्रय योजना” आरम्भ क़ी है जो कि बेसहारा बच्चों के लिए माता-पिता के रूप में सहारा बन कर कार्य कर रही है। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने यह जानकारी आज शुक्रवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, ददाहू के वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह में  बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। विनय कुमार ने कहा कि अपने वायदे के अनुरूप प्रदेश में सरकार बनते ही प्रदेश के कर्मचारियो को सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया गया है जिससे लाखों कर्मचारियो और उनके परिजनों को लाभ मिला है और उनका भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं और रेणुका जी क्षेत्र में भी डे बोर्डिंग स्कूल खोला जायेगा जिसमें विधार्थियो के लिए शिक्षा, खेल कूद, लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए स्टार्टअप  योजना शुरू की गई है जिसका लाभ पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य कई प्रकार की जन हितेषी योजनाएँ आरम्भ की हैं जिनका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में हाल ही में आई त्रासदी से सरकारी, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भारी नुक्सान हुआ है और प्रदेश सरकार इसकी भरपाई के हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्यालय में पत्रिका के प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह कार्य सभी को प्रेरणा देता है। विनय कुमार ने इस अवसर पर स्कूल क़ी “दीवार” शीर्षक से प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने स्कूल के विधार्थियो द्वारा लगाए गई  मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने शैक्षणिक और खेल कूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विधार्थियो को पुरस्कार भी वितरित किये। उन्होंने स्कूल क़ी ओर से रखी गई विभिन्न मांगो को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश सरकार स्कूलों को अपग्रेड करने का निर्णय लेगी, इस स्कूल को भी उसमें शामिल किया जायेगा। उन्होंने स्कूल विधार्थियो को 11 हजार रूपए देने क़ी घोषणा भी क़ी। इससे पूर्व स्कूल क़ी ओर से मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष विनय कुमार को शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।   स्कूल क़ी मुख्य अध्यापिका उषा रानी, ने स्कूल क़ी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल क़ी कुछ मांगे भी रखी जिसमें राजकीय कन्या उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करने,स्कूल भवन क़ी मुरम्मत के लिए अतिरिक्त धनराशि,लाइब्रेरी का निर्माण, शौचालयों क़ी मुरम्मत, परीक्षा हॉल का निर्माण आदि शामिल है।स्कूल के विधार्थियो द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यकर्म प्रस्तुत किये गए। तहसीलदार ददाहू राजेंदर ठाकुर, वाईस चेयरमैन बीडीसी संगडाह चतर सिंह, कार्यकारी खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा, स्कूल क़ी एसएमसी अध्यक्ष मनीषा ठाकुर, कांग्रेस महासचिव मित्तर सिंह तोमर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा ठाकुर, ओबीसी सेल क़ी आशा शर्मा, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, बीड़ीसी सदस्य तारा तोमर, प्रधान ग्राम पंचायत पंकज गर्ग, उप प्रधान राम रतन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रेणुका जी विकास बोर्ड रविंदर गुप्ता, हरिन्दर शर्मा, मोहन लाल शर्मा, राम रतन चौहान, नारायण सिंह, मुल्तान सिंह, अशोक गर्ग, बस्ती राम, और अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के लिए यशस्वी अग्गरवाल, गिरी गंगा हाउस को बेस्ट हाउस, बेस्ट प्लेयर ऑफ़  द ईयर के लिए श्वेता शर्मा, पहाड़ी प्रार्थना के लिए अवंतिका और उनकी साथियो, दीवार पत्रिका के विधार्थियो तथा स्वच्छता के लिए आरती को पुरस्कृत किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

3 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

5 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

5 hours ago

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…

22 hours ago

संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील राणा ने DSP के पद का कार्यभार संभाला

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…

23 hours ago

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

2 days ago