मुख्य समाचार

विद्युत् मंडल राजगढ़ के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राज्य बिजली बोर्ड में 5 जनवरी तक वेतन और पेंशन की अदायगी न होने के विरोध में शुक्रवार को विद्युत् मंडल राजगढ़ के कार्यालय के बाहर भोजन अवकाश के दौरान धरना प्रदर्शन किया गया | कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 52 वर्ष में बोर्ड के इतिहास में पहली बार वेतन व पेंशन देने में इतनी अधिक देरी हुई है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है | तकनीकी कर्मचारी विद्युत् मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष एंव प्रदेश वित सचिव अनिल सकलानी व प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि यदी कर्मचारियों की अनदेखी की गयी तो पुरे प्रदेश में ब्लेक आउट किया जायेगा | उन्होंने कहा कि बोर्ड प्रवंधन की गलतियों और वितीय कुप्रबंधन का खामियाजा 50 हजार बिजली कर्मियों व पेंशनरों सहित 26 लाख बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है | सभी ने एकमत से स्थाई प्रवन्धक निदेशक की नियुक्ती करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी की | मंडल पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि वेतन व पेंशन न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है और नववर्ष के जनवरी माह में 5 दिन बीत जाने के बाद वेतन की अदायगी न होने के बाद बिजली कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है | कर्मचारियों ने कहा कि या तो प्रदेश सरकार 125 यूनिट निशुल्क बिजली की सब्सिडी का पैसा बोर्ड को समय से दे या इस फैसले को वापिस लिया जाये | मंडल अध्यक्ष अनिल सकलानी एंव महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की भरी कमी के वावजूद दिन रात कार्य करने का कर्मचारियों को यह इनाम दिया जा रहा है | विकट परिस्थितियों में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले रक वर्ष से चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता व ओवर टाईम की अदायगी भी नही की गयी है और कर्मचारियों में भारी रोष है | उन्होंने कहा कि यदी सरकार ने समय रहते मांगो का निवारण नही किया तो राज्यव्यापी आन्दोलन किया जाएगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

19 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

1 day ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

2 days ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

2 days ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

2 days ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago